गिर्वा: प्रताप नगर थाना पुलिस ने 6 महीने से फरार ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 12, 2025 उदयपुर पुलिस ने 6 महीने से फरार आरोपी गोविंद सिंह को नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। यह मामला 15 अक्टूबर 2024 को प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था, जब आरोपी बुलबुल सिंह को 19.58 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टेसी) के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने यह नशीला पदार्थ गोविंद सिंह से खरीदने की बात कबूली थी l