गिर्वा: जिले की पुलिस ने जन प्रतिनिधि को धमकी देकर ₹50 हजार की मांग करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 11, 2025 उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में जन प्रतिनिधि किशन डांगी को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देकर 50,000 रुपये की मांग करने और घर के बाहर खड़े वाहनों में तलवार व सरियों से तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण डांगी (26) और रमेश गिरी गोस्वामी (31) के खिलाफ पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट, नकबजनी और NDPS के मामले दर्ज हैं।