गिर्वा: उदयपुर में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए उदयपुर पुलिस का समझाइश अभियान
Girwa, Udaipur | Mar 11, 2025 उदयपुर, 11 मार्च 2025 – मानव तस्करी विरोधी यूनिट व जिला पुलिस द्वारा बाल श्रम और भिक्षावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हीरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में पुलिस थाना अंबामाता क्षेत्र में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।