मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी दंपति की बाइक में टक्कर, पति की मौत व पत्नी घायल
थाना पाकबड़ा इलाके के अमर उजाला प्रेस के पास रामपुर से बाइक से आ रहे दंपत्ति की बाइक मे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, बाइक से गिरकर धनपाल और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया जहां डॉक्टरों ने घायल धनपाल को देखकर मृत घोषित कर दिया, वही घायल पत्नी सुनीता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।