मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सास के तानों से प्रताड़ित होकर महिला ने खाया, जहरीला पदार्थ
थाना सिविल लाइन इलाके के हरथला निवासी गुलफ्शा पति इकबाल ने सास के तानों से प्रताड़ित होकर, गुस्से में आकर घर में रखी चूहे मार दवाई खाकर जान देने की कोशिश की, महिला की हालत बिगड़ते देख परिवार वाले इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी में बताया गया गुलाफ्शा की शादी इकबाल के साथ 7 साथ पहले हुई थी उसके चार बच्चे है।