मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों को चलते फांसी लगाकर की, आत्महत्या
थाना मझोला इलाके में बन रही सोसाइटी में कारपेंटर का काम कर रहे, रामवीर पुत्र जगन्नाथ निवासी फर्रुखाबाद ने अज्ञात कारणों के चलते, कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी मे बताया गया व्यक्ति कल से काफी परेशान दिखाई दे रहा था।