मुरादाबाद: थाना भगतपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेम के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को दबोचा, एसपी देहात ने दी जानकारी
एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि पकड़े गएb दानिश और अफजाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, हम तीनों लोग दुबई काम करने गए थे दुबई में ही हमारी मुलाकात साइबर ठगी करने वालों से हो गई जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, उनके द्वारा अनाधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी की ट्रेनिंग लेकर बाहर भारत वापस आए थे।