पिपरा: पिपरा पुलिस ने 454 एमएल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
Pipra, Supaul | Jul 29, 2026 सुपौल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेतराही वार्ड संख्या-13 स्थित बाँसबाड़ी में छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 454 एमएल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन (227 एम्प्यूल), दो मोबाइल फोन, एक डेबिट कार्ड तथा एक बस टिकट ब