सगमा: सगमा मानसून की पहली तेज बारिश से खेतों में भरा पानी, किसानों के चेहरे खिले
Sagma, Garhwa | Jul 1, 2026 सगमा प्रखंड क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद बुधवार 2 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई दिनों से मानसून की बेरुखी के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन पहली अच्छी बारिश ने खेती-किसानी को नई उम्मीद दी है। गौरतलब है कि खेती के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले आद्रा नक्षत्र का आधा समय बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में बारिश नहीं हु