अशोक नगर: अब दिव्यांगों की आवाज बनेगा कानून अशोकनगर में अनुगूंज विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
अशोकनगर में श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘अनुगूंज’ अभियान के तहत विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे किया गया। एडीआर सेंटर में आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक दिव्यांगजन और उनके परिजन शामिल हुए।