मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी में यात्रियों को शीतल जल पिलाया, लोगों ने की सराहना
मुरैना रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को शीतल जल प्रदान करने वाले स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों के नेक कार्य की शहर भर में चर्चा हो रही है। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्काउट गाइड के स्वयं सेवकों के द्वारा शीतल जल यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी यात्रियों के द्वारा काफी सराहना भी की जा रही है।