पहाड़ी: 15 हजार के इनामी स्थाई वारंटी को पहाड़ी पुलिस ने दबोचा, गंगानगर पुलिस को सौंपा
पहाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला गंगानगर के थाना हिंदूमल कोट से 15 हजार रुपये के इनामी वांछित स्थाई वारंटी मुल्जिम गुरुनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर गंगोरा से दस्तयाब किया। आरोपी गुरुनाम सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के मामले में स्थाई वारंट जारी था। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली मामले में जानकारी।