घोड़ाडोंगरी: सीएमओ ज्योति सुनहरे के कड़े तेवर, कब्जाधारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश
सोमवार दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की सीएमओ ज्योति सुनहरे ने नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद की टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण जल्द हटाएं, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।