चकिया तहसील क्षेत्र के नसरथा गांव में बुधवार शाम 06 बजे खेत में काम कर रहे धनराज और रामरती पर जंगली सुवर ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सुवर को भगाकर घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिये ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत है।