जहानाबाद: बहुजन समाज पार्टी ने समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, नारेबाजी की
गृह मंत्री अमित शाह के संसद भवन में बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान को लेकर बहुजन समाज पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश महासचिव व्यास मुनि दास ने कहा की सत्ता के नशे में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब को लेकर ऐसा बयान दिया गया है उन्हे देश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी।