महसी: थैलिया में स्कूल जा रही 11 वर्षीय छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, मौके पर पहुंची पुलिस
खैरीघाट थाना क्षेत्र के थैलिया गांव में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जा रही 11 वर्षीय स्तुति सिंह को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लिया।