लहलादपुर: आर्केस्ट्रा के ठिकानों पर छापेमारी, 10 नाबालिग लड़कियां बचाई गईं
जनता बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को तड़के करीब 4:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके के विभिन्न आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी की । इस दौरान धमसर रोड ,नदिया के पार ,सीकटिया रोड, जनता बाजार और ब्लॉक रोड क्षेत्र से कुल 10 नाबालिक लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने सभी को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर आगे की तरफ प्रक्रिया शुरू कर दी है।