सूरजपुर: सूरजपुर में जिला कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
सूरजपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा ।