अशोकनगर जिले में शनिवार को दोपहर 1 : 30 बजे अचानक मौसम बदल गया। सुबह से भीषण गर्मी के बाद दोपहर में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। यह आंधी लगभग आधे घंटे तक चली। इसके बाद करीब 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। आंधी और बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।