बीना: किसान की बाइक की डिग्गी से चोरी हुए रुपये के मामले में क्षत्रिय समाज ने बीना थाने में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
Bina, Sagar | May 22, 2025 किसान राजा भाई ठाकुर के साथ 9 मई को सर्वोदय चौराहा के पास 3 लाख मोटरसाइकिल की डिग्गी से चोरी हो गए थे। मामले पुलिस ने अज्ञात चोर पर एफआईआर दर्ज की थी लेकिन पुलिस चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी जिसको लेकर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग गुरुवार करीब 3:00 बजे बिना थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।