नबीनगर: सोरी से फरार NB वारंटी गोविंद शर्मा को माली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक NB वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। माली थाना अंतर्गत ग्राम सोरी निवासी गोविंद शर्मा, पिता नन्हुक मिस्री को बीते रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय से NB वारंट जारी था।