सरदारशहर: रामपुरा: बिल्यू-बास में ग्रामीण सेवा शिविर, 20 साल से लंबित खातों का हुआ विभाजन
रामपुरा। ग्राम पंचायत बिल्यू-बास में ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने 20 वर्षों से लंबित खातों का विभाजन कर खातेदारों को लाभान्वित किया। हल्का पटवारी राजपाल सेरड़िया ने सहखातेदारों के आपसी मतभेद सुलझाकर सहमति बनाई। इसके बाद बिरजदास, लालचंद, ओमप्रकाश, फूलदास व गिरधारीदा चेक खाते तैयार किए गए।