हाथरस: यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 354 वाहनों के चालान काटे, लाखों रुपए का वसूला सम्मन शुल्क
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर दुपहिया व चार पहिया और लोडिंग वाहन चलाने वाले 354 वाहनों के चालान काटते हुए 3 लाख 76 हजार रुपये का सम्मन शुल्क बसूला है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।