हाथरस: पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु के बाद पत्नी को दिया गया ₹75 लाख का चेक
हाथरस की पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी की 9 मार्च 2024 को सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत सेवारत पुलिस कर्मियों के सेवा के दौरान मृत्यु पर बैंक ऑफ़ बड़ोदा द्वारा पुलिस कर्मियों के परिजनों को बीमा राशि प्रदान की जाती है। पुलिस अधीक्षक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा मृतक आरक्षी की पत्नी को सहायता राशि दी गई है।