हाथरस: कोठीवाल धर्मशाला में नगर पालिका के सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर सीवेज फॉर्म भूमि के ठेके को लेकर की प्रेस वार्ता
हाथरस की कोठीवाल धर्मशाला में नगर पालिका परिषद के कई सभासदों द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा की गई बोर्ड बैठक का सभासदों द्वारा बहिष्कार किया गया। सभासदों ने बताया के सीवेज फार्म की कृषि योग्य भूमि को नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने लाखों रुपए का घोटाला करते हुए अपने चहेते ठेकेदार को ठेका दिया है।