हाथरस: मोहल्ला श्रीनगर में शराब पीकर गाली-गलौज और हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में आज दिन सोमवार को 3:30 बजे के करीब हाथरस गेट थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में युवक सलमान का मेडिकल कराया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मोहल्ले में आते-जाते लोगों को शराब पीकर गाली गलौज एवं हुड़दंग मचा रहा था! इसी क्रम में पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किए गए युवक पर शांति भंग में चालान कर दिया