दहगवाँ विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत रविवार को सुबह 6:00 के बाद विद्युत सप्लाई बाधित रही है। सुबह सें सप्लाई नहीं मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात्रि 10:30 तक उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक 33000 kv कि बड़ी लाइन की केबिल में आग लगने की वजह से विद्युत सप्लाई बाधित बताई जा रही है।