अरनोद: फतेहगढ़ में 2 जुलाई को जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल होगी, चार पंचायतों का कार्यक्रम जारी
प्रतापगढ़, जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार 2 जुलाई को अरनोद उपखंड की ग्राम पंचायत फतेहगढ़ में रात्रि चौपाल आयोजित होगी। इसके अलावा 7 जुलाई को सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लाम्बाडाबरा, 10 जुलाई को प्रतापगढ़ पंचाय