बदायूं: बदायूं के अथईया गांव में ननिहाल में रह रहे युवक का शव खेत में चारपाई पर मिला, मामा ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jul 3, 2026 जनपद कासगंज के रामपुर गांव का रहने वाला 18 वर्षीय गौतम पुत्र जयपाल बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अथईया गांव में अपनी ननिहाल में बचपन से रहता था । वह खेत पर गया था । गौतम का खेत पर चारपाई पर शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों की भीड जुट गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गौतम के शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।