संडीला: मौसम साफ होते ही किसान गेहूं की कटाई और खंदायी में जुटे, बारिश से भीगने से गेहूं का दाना पड़ा काला
Sandila, Hardoi | Apr 12, 2026 पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम साफ होते ही अन्नदाता एक बार फिर खेतों की ओर लौट पड़ा है। धूप खिलते ही किसान गेहूं की कटाई और खंदायी के काम में युद्धस्तर पर जुट गए हैं। खेतों में थ्रेशर और कम्बाइन की आवाज गूंज रही है।हालांकि, बारिश की मार ने फसलों की रंगत बिगाड़ दी है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।