पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने लोजपा रामविलास कार्यालय में स्थापना दिवस पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी
सीएम नीतीश कुमार गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे लोजपा रामविलास कार्यालय पहुंचे। लोजपा रामविलास के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होंने रामविलास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चिराग पासवान ने सीएम नीतीश का पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।