पटना ग्रामीण: यात्री शेड और बिस्कोमान के बीच खराब ट्रक को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से हटाया
यात्री शेड और बिस्कोमान के बीच पटना से हाजीपुर आने वाले लेने में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे एक ट्रक अचानक खराब हो गई। ट्रक के खराब होने से वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के सहारे उस ट्रक को वहां से हटवाया। जिसके बाद जाम को खत्म कराया जा सका।