पटना ग्रामीण: एसकेपुरी में पुलिस धक्का मारकर भागने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, सचिवालय डीएसपी ने दी जानकारी
SK पुरी थाना क्षेत्र में 24 नवंबर की रात SUV गाड़ी से पुलिस को धक्का मार कर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सचिवालय डीएसपी साकेत कुमार ने SK पुरी थाना कैंपस में गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह जानकारी दी और पूरी घटना से मीडिया को अवगत कराया।