पटना ग्रामीण: 20 दिनों से चोरी गई ढाई साल की बच्ची का सुराग नहीं मिला, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया
कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर से 20 दिनों से चोर के द्वारा चोरी की गई ढाई साल की बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे कोतवाली थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली चौराहा को जाम कर बवाल काटा।