मखदुमपुर: पचवई गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
विसुनगंज थाना क्षेत्र स्थित पचवई गांव में 26 वर्षीय विवाहिता झालो देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या की, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के कई सदस्य फरार बताए जाते है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ने मंगलवार के दिन 4 बजे दिया।