कालपी: पथरेहटा गांव में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, ऑनलाइन शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Kalpi, Jalaun | Jul 30, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के पथरेहटा में एक किसान ने दबंगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने और करीब 50 हस्ती पाइप चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि उसने मामले की ऑनलाइन शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष दबंगों को संरक्षण दे रहे हैं, जबकि चौकी प्रभारी की मिलीभगत का भी आरोप हैं।