जमुई: रायपुरा गांव में बिच्छू के डंक से व्यक्ति कि बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 रायपुरा गांव में खेत में काम करने के दौरान बिच्छू ने डेंगू मांझी के हाथ में डंक मार दी। उसके बाद परिजन द्वारा व्यक्ति को झाड़ूफूंक के लिए ले जाया गया। काफी देर तक झाड़ फूंक कराई गई, लेकिन झाड़ फूंक के बाद भी जब डेंगू मांझी की तबीयत में सुधार नहीं हुई तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।