जमुई: पीडी मिडिल स्कूल में शिविर आयोजित कर आदिवासी व जनजातियों के संरक्षण प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना की दी जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को शहर के बोधवन तालाब स्थित पीडी मिडिल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नालसा द्वारा संचालित आदिवासी व जनजातियों के संरक्षण एवं प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता राजीव स्मिता कुमारी के द्वारा किया था।।