बागपत: साइबर क्राइम थाना बागपत ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया
Baghpat, Bagpat | Apr 11, 2026 शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि ग्राम बली के संदीप ने साइबर क्राइम थाना बागपत पर एक शिकायत की थी। जस्ट डायल के माध्यम से सामान का लालच देकर आरोपियों द्वारा भिन्न-भिन्न तिथियां में कुल दो लाख 15 हजार सौ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।