सरमेरा: सरमेरा में बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसलों में लौटी हरियाली
नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। बारिश के बाद खेतों में लगे धान की फसलों में हरियाली दिखाई देने लगी है ।जिससे किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है।