Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image

कमाल की तैयारी मंडी। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत "कमाल की तैयारी-2026" अभियान के तहत शुक्रवार को पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्मफल्ड-1, स्याठी, टीहरा, सरौन तथा बडोहल आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के साथ विद्यालय प्रवेश से पूर्व आवश्यक बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समर मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भाषा एवं गणितीय कौशल, रचनात्मक गतिविधियों तथा खेल-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा। मेले में बच्चों ने कहानी-कथन, चित्रकला, भाषा एवं गणित आधारित गतिविधियों, खेलों तथा विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रत्येक केंद्र में सात गतिविधि आधारित शिक्षण टेबल स्थापित की गईं, जिनके माध्यम से बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भाषाई, गणितीय, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास का आकलन किया गया।

Kangra, Kangra | Jun 19, 2026

MORE NEWS

कमाल की तैयारी मंडी। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत "कमाल की तैयारी-2026" अभियान के तहत शुक्रवार को पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्मफल्ड-1, स्याठी, टीहरा, सरौन तथा बडोहल आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के साथ विद्यालय प्रवेश से पूर्व आवश्यक बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समर मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भाषा एवं गणितीय कौशल, रचनात्मक गतिविधियों तथा खेल-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा। मेले में बच्चों ने कहानी-कथन, चित्रकला, भाषा एवं गणित आधारित गतिविधियों, खेलों तथा विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रत्येक केंद्र में सात गतिविधि आधारित शिक्षण टेबल स्थापित की गईं, जिनके माध्यम से बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भाषाई, गणितीय, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास का आकलन किया गया। - Kangra News