शाहबाद: उच्च शिक्षा मंत्री ने पूर्व पिपरिया और परियाल में तटबंध निर्माण का पूजन कर शुभारंभ किया
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा विधानसभा शाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गर्रा नदी के किनारे स्थित बाढ़ से प्रभावित संवेदनशील ग्राम पुरवा पिपरिया व ग्राम परियल में कटाव को रोकने के लिए बुधवार को शाम 4:00 विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया।