सिवनी: जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न, सुगम उपार्जन के लिए ज़िला कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Seoni, Seoni | Apr 16, 2026 जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न,सुगम उपार्जन के लिए जिला कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश सिवनी-कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।