।।प्रेस नोट।।
थाना कोतवाली जिला दतिया
*थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने किया अवैध हथियार सहित युवक को गिरफ्तार -*
*आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से 01 पिस्टल व 01 जिन्दा राउण्ड जप्त किया*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में शहर मे अवैध हथियारो को लेकर शहर मे घूमने वालो व अवैध शस्त्रो तस्करी करने वालो की धरपकड मे मुखबिर की सूचना पर से डालडा फैक्ट्री के पास से आरोपी दीपक पुत्र राज किशोर उपाध्याय निवासी बडोखर मुरैना थाना स्टेशन रोड मुरैना को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अवैध रूप से 01 पिस्टल व 01 जिन्दा राउण्ड को जप्त की गयी । आरोपी पिस्टल कहां से लाए थे इस संबंध में विवेचना की जा रही है बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।
*सराहनीय कार्यवाही*-
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. दिनेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. अजान सिंह , प्रआर 640 ब्रजराज तोमर ,आर. 348 आनंद तोमर, आर. 822 धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही ।