पाटी: बड़वानी एसपी का नवाचार: सागबारा में 'आपकी बात-पुलिस के साथ' जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
Pati, Barwani | Apr 5, 2026 SP पद्म विलोचन शुक्ल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक नवाचार करते हुए आपकी बात-पुलिस के साथ अभियान की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत जिले के पाटी थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर महाराष्ट्र की सीमा पर बसे ग्राम सागबारा से हुई। जिसमें सायबर सुरक्षा,नशामुक्ति,एट्रोसिटी एक्ट,यातायात संबंधित जानकारी भी उपस्थितजनों को दी गई। मिशन डी-थ्री पर भी चर्चा।