रतनी फरीदपुर: बंधु बीघा में खेत में काम कर रही महिला को कोबरा ने डंसा, परिजन सांप को डब्बे में लेकर इलाज के लिए पहुंचे
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के बंधु बीघा गांव में खेत में काम कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने काट लिया जिसके बाद परिजन सांप को मारने के बाद सांप और मरीज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां आगे की प्रक्रिया सोमवार सुबह करीब 8 बजे जारी है। महिला बंधु बीघा निवासी 45 वर्षीय देवंती देवी हैं जिसकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।