सुसनेर: सुसनेर थाने में शराब चोरी का नया खुलासा, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज
सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से आज शनिवार के शाम को 4 बजे हेडमोरीर धर्मेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के ग्राम लोहारी से पनवेल जिला राजगढ़ महाराष्ट्र जा रहे शराब की पेटियों से भरे ट्रक में 32 पेटी चोरी हुई थी इस मामले में घटना को अंजाम देने वाला ट्रक ड्राइवर ही निकला। इसको लेकर पुलिस ने अमानत में ख़यानत का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।