इटारसी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व टीम ने तवा डैम के पास मांदी खोह से कॉलर आईडी वाले बाघ को ट्रेंकुलाइज कर बचाया
छिंदवाड़ा में बाघ को यूरिया खिलाकर मारने और दफनाने का मामला सामने आने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कॉलर आईडी लगे बाघ को वन विभाग की टीम ने तवा डैम के बेकवॉटर किनारे मांदीखोह से ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।बाघ पिछले डेढ़ महीने से एसटीआर के बाहर इटारसी, सुखतवा रेंज में घूम रहा था।