खिरकिया: हरदा में यातायात पुलिस की सख्ती: मॉडिफाइड साइलेंसर से हुड़दंग मचाने वाला चालक पकड़ा गया, वाहन जब्त
Khirkiya, Harda | Apr 23, 2026 आज 23 अप्रैल शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, छीपानेर रोड स्थित ग्वालनगर निवासी पवन सोलंकी अपनी मोटरसाइकिल (बुलेट क्रमांक MP-09 QC 2982) में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में घूमते हुए तेज आवाज निकाल रहा था। इतना ही नहीं, वह साइलेंसर से आग निकालते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर रहा था, जिससे आमजन में भय और असुविधा का माहौल बन रहा था।