राजापुर: राजापुर देवी तिराहा के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व सैनिक घायल, परिजनों ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया
राजापुर के देवी चौराहा के पास बीते शनिवार की रात्रि 8 बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सैनिक रामबहोरी नि०भभेट गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने स्कॉर्पियो चालक पर पुरानी रंजिश के चलते दुर्घटना करने का आरोप लगाया है। और आज रविवार की दुपहर 1बजे मीडिया से घटना की जानकारी दी है। परिजनों ने बताया कि स्कार्पियो चालक द्वारा अभी भी धमकी दी जा रही है।